October 22, 2024 5:12 PM

सोयाबीन की आइसक्रीम व कुकीज आपके स्वाद के साथ सेहत का रखेगी ख्याल

सोयाबीन के तेल के अलावा पनीर व टोफू को स्वास्थ्यवर्धक मानकर लोग इसका इस्तेमाल तो कर रहे है। सोयाबीन से अब आइस्क्रीम, कुकीज, चकली जैसे कई उत्पाद बनाए जा रहे है। ऐसे में बच्चे भी असानी से सोयाबीन से बने उत्पादों को पसंद करेगे। ये उत्पाद उनके स्वाद को तो बरकरार रखेगे साथ ही उनके सेहत का ख्याल भी रखेगे।
गौरतलब है कि सोयाबीन में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद अन्य तत्व डायबिटिज, काेलेस्ट्राल जैसी कई बीमारियों पर नियंत्रण में कारगर रहते हैं। इंदौर में हो रही इंटरेनशनल सोया फूड कांफ्रेस में देश विदेश में आए सोया उत्पादकों अपने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया।

रोस्टेड सोया नट्स को स्वाद लाजवाब
महाराष्ट्र के सतारा से आई प्रीति शाह बताती है कि उनकी कंपनी रोस्टेड सोया नट्स तैयार कर रही है। इसके अलाव साेयाबीन में कुछ तत्वों को निकालकर हमने शुगर फ्री सोया कुकीज भी तैयार की है। इसमें 15 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसके अलावा चाकलेट फ्लेवर वाली सोया प्रोटीन कुकीज भी तैयार की है। इसमे 17 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इस तरह ये कुकीज बड़ों के साथ बच्चों को भी पसंद आती है।

सोयाबीन की वेनिला व स्ट्राबेरी फ्लेवर की आइस्क्रीम
बायो न्यूट्रेंट के धमेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोयाबीन से टोफू, पनीर व दूध का पावडर तो तैयार कर रहे है। इसके अलावा हमने दही का सोया पावडर तैयार किया है। इसे घोलकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सोयाबीन के दूध पावडर में वेनिला व स्ट्राबेरी का फ्लेवर मिलाकर आइस्क्रीम भी तैयार की जाती है। इस तरह की चीजे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

पेरिपेरी व अन्य मसालों के साथ सोया पफ का स्वाद
पुणे से आई पूर्वा सांखला बनाती है कि 18 माह पहले उन्होंने घर से सोयाबीन पफ तैयार करना शुरु किया था। इस पफ को तैयार करने के लिए हम सोयाबीन को क्रश कर उसमें चावल का आटा मिलाकर हम सोयबीन पफ तैयार कर रहे है। इसमें पेरीपेरी व अन्य मसाले डालकर पैकेट में उपलब्ध करवाया जा रहा है। अभी हमने पुणे व हैदराबाद में इसका उत्पादन शुरू किया है।

सोया टोफू के साथ बेकरी उत्पाद
भोपाल स्थित सोलिडेरिडेट संस्था द्वारा किसानों व अन्य लोगों को जोड़कर सोयाबीन को बढ़ावा देने के लिए कई खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। इस संस्था की निधि करोलिया के मुताबिक हमारी संस्था पिछले एक साल से सोयाबीन से बने उत्पादन फार्मर प्रोड्यूशर कंपनी के माध्यम से तैयार कर रहे हैं। इसमें हम सोया टोफू के साथ सोया बेकरी आयटम कर रहे है। इसमें हम अन्य खाद्य सामग्री के साथ 10 प्रतिशत प्रसंस्कृत सोयाबीन मिलाते है। इससे खाद्य पदार्थो का प्रोटीन स्तर बढ़ जाता है। हम इस तरह मठरी, चकली, केक, चिवड़ा, नान खटाई जैसी चीजे तैयार कर रहे है।

वीगन पसंद करने वालो के लिए सोया काफी, मिठाई
वीगन पसंद करने वालों के लिए सोयाबीन से बने उत्पाद काफी फायदेमंद है। सोयाबीन के दूध से बनी काफी, क्रीम तैयार कर रहे है। इससे मिठाईयां भी आसानी से बनाई जा सकती है। सोयाबीन से प्रोटीन बार तैयार की जा रही है। कुकीज, चिप्स भी बनाई जा रही है। सोयाबीन से शोरमा, व मंचुरियन जैसे उत्पाद भी अब बाजार में पहुंच रहे हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat