रिटायर एडीजे सहित दो दर्जन से अधिक अधिवक्ता हुए भाजपा में शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी,जनहितैषी योजनाओं व फैसलों से प्रभावित होकर आज रिटायर्ड एडीजे एन एस मीना सहित दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक व पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने इन सभी को भाजपा कि सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) नारायण सिंह मीणा सहित अधिवक्ता धनंजय पांडेय,अचल बिहारी दुबे,आत्माराम जाटव, राजकुमार पांडेय,, आकाश जाटव,दुर्वेश द्विवेदी,राहुल कुशवाह,सुनील कुमार,विनोद मिश्रा,कु अंजू गोस्वामी, संतोष अग्रवाल,,सुनील नेमा,अक्षय केमकुरिया,मकरंद श्रीवास्तव, रोहन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं को भाजपा कि सदस्यता दिलाई गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat