
मंदसौर। युवा शिवसेना मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में 349 शिवाजी जन्म जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का पूरे प्रदेश भर में स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाए। जिसके तहत आज सोमवार को मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम युवा शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश लोहार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता, मित्रगण, युवा साथी सहित बड़े बुजुर्ग उपस्थित रहे। इसके साथ ही बच्चों ने भी सहभागिता कर शिवाजी महाराज की जयंती मनाई।