
इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके की क्लर्क कालोनी में मंगलवार सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई। मकान के ऊपरी मंजिल पर आग लगने से एक परिवार इसक चपेट में आ गया। रेस्क्यू टीम ने परिवार को बाहर निकाला, लेकिन महिला, पुरुष और 18 वर्षीय पुत्र आग से झुलस गए। सभी को सीएचएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। बाद में महिला की मौत हो गई।