
सीतामढ़ी। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सीतामढ़ी पहुंचने से पूर्व उनकी सभा में बना मंच टूट गया। रीगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े।
मंच टूटने के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। हालांकि तुरंत माहौल को शांत कर लिया गया। वहीं, अब तेजस्वी यादव बस की छत से सभा को संबोधित कर रहे हैं।
बता दें कि जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे हैं। डुमरा हवाई मैदान में मंच पर बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद हैं। किसी के पास चौकी है तो लेकर आइए इस बात की भी मंच से अपील की जाने लगी। मंच टूटे या पहाड़ गिरे हमें संघर्ष करना है, बिहार के लिए लड़ना है का नारा बुलंद होने लगा।