
राणापुर से तेजा गाहरी की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ द्वारा आज कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन किया जिसमें विद्यार्थियों की स्पेशल एटीकेटी पर एटीकेटी आने पर विद्यार्थी ने विरोध किया जिसमें विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यार्थियों की कॉपी का सही मूल्यांकन नहीं हुआ, वह मूल्यांकन सही तरीके से किया जाए और विद्यार्थियों को पुनः एग्जाम दिलाई जाए या फिर कॉपियां दोबारा चेक की जाए
और जितने विद्यार्थी bsc होल्ड मैं है उनका भी निराकरण जल्दी से जल्दी किया जाए क्योंकि ऐसे विद्यार्थियों का साल खराब न हो ।
इन सभी मांगों को 25 तारिक तक नहीं करने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन एवं अनिश्चित कालीन प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं कॉलेज प्रशासन की रहेगी ।
कार्यकर्ता उपस्थित रहे
एबीवीपी जिला संयोजक निलेश जी गणावा ,जिला कला मंच प्रमुख खुशी वसुनिया , पीजी कॉलेज अध्यक्ष अजय भूरिया , कल्पना हटीला , नरेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।