शिवशक्ति सार्वजनिक समिति के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर 51 किलो खिचड़ी प्रसाद वितरित किया जावेगा

डेस्क
हरदा:- 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव शक्ति सार्वजनिक समिति के द्वारा 51 कुंटल साबूदाने खिचड़ी का प्रसाद किया जाएगा वितरण, आज गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा क्षेत्रीय शिव शक्ति सार्वजनिक खिचड़ी वितरण समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, इसमें समिति के सदस्यों के द्वारा इस महाप्रसादी वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी सदस्यों को तन मन धन से सहयोग प्रदान करना है, समिति के सदस्य, हरीश राजपूत के द्वारा बताया गया, समिति के द्वारा 12 वर्षों से इसखिचड़ी महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है. यह महाप्रसादी का आयोजन जन सहयोग के माध्यम से आयोजित किया जाता है, लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के के दर्शन करने के लिए लाखो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, सभी श्रद्धालुओं के लिए मां प्रसादी एवं जल की व्यवस्था क्षेत्रीय सार्वजनिक शिव शक्ति समिति के द्वारा यह व्यवस्था का आयोजन किया जाता है। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा निस्वार्थ सेवा कर सहयोग प्रदान किया जाता है, आज की इस मीटिंग में, संजय गंगराड़े, पवन बघेला, सोनू राय, दीपेंद्र देवड़ा, आत्माराम मीणा, संतोष मीणा,बालू भाई, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat