गिट्टी सीमेन्ट सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का लालच देकर फ्रॉड करने वाले 01 आरोपी को पन्ना पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 26 हजार रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल कीमती करीब 10 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 36 हजार रूपये का जप्त

घटना का संक्षिप्त विवरण -दिनांक 12/02/ 24 को फरियादी हरिशंकर पाण्डेय पिता राम लखन पाण्डेय निवासी पहाड़ीखेरा द्वारा चौकी पहाड़ीखेरा में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 06/02/24 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे फोन करके बोला कि मैं सीमेंट की एजेंसी लिए हूँ । सीमेंट के साथ-साथ गिट्टी थोक में मँगाकर फुटकर गिट्टी विक्रय करता हूँ । यदि आपको सस्ते दाम में गिट्टी चाहिए है तो मैं उपलब्ध करा सकता हूँ । अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक मुझे गिट्टी देने को कहकर फोनपे के माध्यम से कुल 26000 रुपए ले लिये गये । पैसे भेजने के बाद मैंने गिट्टी के लिये फोन लगाया तो उसने बोला कि आपकी गिट्टी पहुँच जायेगी लेकिन आज दिनांक तक न तो गिट्टी मेरे घर पहुँची न ही उक्त व्यक्ति मेरे पैसे वापस कर रहा है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अप.क्र. 39/24 धारा 420 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – थाना प्रभारी बृजपुर निरीक्षक गिरजाशंकर बाजपेई द्वारा उक्त मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बृजपुर निरीक्षक गिरजाशंकर बाजपेई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा गठित पुलिस टीम की सहतार्थ कार्यवाही हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को शामिल किया गया । मामले में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले के संदेही व्यक्ति को कस्बा बड़ागाँव जिला टीकमगढ़ से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई । पूँछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम राजीव कुमार पटैरया निवासी बड़ागाँव जिला टीकमगढ़ का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से घटना के संबंध में पूँछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से फरियादी से ठगे गये 26000 रूपये एवं आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल कीमती करीब 10 हजार कुल मशरूका कीमती करीब 36 हजार रूपये का जप्त किय गया है । मामले में विवेचना जारी है ।
जप्त सामग्री – आरोपी के कब्जे से फरियादी के ठगे हुये 26 हजार रूपये , घटना में प्रयुक्त मोबाइल कीमती करीब 10 हजार रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 36 हजार रूपये का जप्त किया गया है ।
सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजपुर निरीक्षक गिरजाशंकर बाजपेई, चौकी प्रभारी पहाड़ीखेरा उनि राकेश सिंह बघेल, प्र.आर. विनोद कुमार, आर. बलबीर एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से प्रभारी उनि अनिल सिंह राजपूत, प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आशीष अवस्थी, आर. धर्मेन्द्र सिंह राजावत एवं आर. राहुल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat