
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरणों के निराकरण हेतु ऑनलाईन प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में इंश्योरेंश कंपनी के अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। बीमा कंपनी के अधिवक्तागण/पक्षकार अधिवक्तागण द्वारा तैयार केसों की जानकारी ली गई एवं जिन प्रकरणों में राजीनामा होने की संभावना होने पर सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रदान करने हेतु बीमा कंपनी के अधिकारी/अधिवक्ता को कहा गया। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री आशुतोष शुक्ल, अधिवक्तागण एवं संबंधित अघिकारीगण मौजूद रहे।