श्रीराम महायज्ञ हेतू गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ पताका की स्थापना…

संतोष शर्मा बैरसिया–बैरसिया क्षेत्र के ग्राम कलारा में 18 से 24 अप्रैल 2024 तक आयोजित होने वाले श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से पूर्व गुरुवार को ध्वज पताका स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वज यात्रा श्री राम जानकी मंदिर से मुख्य मार्ग से होती हुई श्री बड़पीपल हनुमान मंदिर पहुंची यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया एवं यात्रा में जय श्री राम के नारे सुनाई दिए एवं जमकर आतिशबाजी हुई साथ ही ढोल थापर की धुन पर लोग नाचते दिखाई दिए।
इस दौरान यज्ञ आचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री एवं मनोज शास्त्री ने बताया कि दसमीं यानी 18 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ शुरू होना है और वैशाख कृष्ण पक्ष की पढ़मा के दिन यानी 24 अप्रैल को यज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा का विधि-विधान पूर्वक समापन किया जाएगा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा कराया जा रहा है।

jtvbharat
Author: jtvbharat