
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा – मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में तहसील नटेरन अंतर्गत आने वाले ग्राम जौहद में ग्रामीणों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में स्थानीय एनजीओ रुद्राक्ष ह्यूमन वेलफेयर समिति द्वारा सहभागिता की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तृतीय व्यवहार न्यायाधीश बरिष्ठ खंड श्री रावेंद्र सोनी द्वारा अपनी वक्तव्य में नालसा (गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी कियान्वयन के विधिक सेवाएं) योजना 2015 के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों को गरीबी उन्मूलन योजनाओं के विषय में जागरूक करने एवं समाज के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दिए गए लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करना, एवं शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार नालसा (एसिड हमले के पीडितो के लिए विधिक सेवा) योजना 2016 तथा पीडित प्रतिकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार निःशुल्क विधिक सहायता, शासन की कल्याणकारी योजनाएँ, सम्बन्धी जानकारियां प्रदान की । कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में अधिवक्ता राजेश सक्सेना, समाजसेवी सुनिलबाबू पिंगले, पीएल्वही व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा , रुद्राक्ष सोसाइटी से जगदीश साहू सहित , सरपंच चुन्नीलाल पंथी, सचिव राजेन्द्र शुक्ला , आंगनवाड़ी एव आशा कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।