
जगह जगह हुआ चल समारोह का स्वागत
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर सूर्यवंशी समाज द्वारा
नगर में चल समारोह निकाला गया जहां बड़ी संख्या में समाजजन महिला पुरुष उपस्थित रहे
चल समारोह में डीजे,भजन मंडली, झांकी,भगोरिया नृत्य आदि आकर्षक का केंद्र रहे
आलोट के समाजसेवी, नगर परिषद तथा भाजपा मंडल की ओर से बग्गी पर विराजित संत शिरोमणी रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चल समारोह में चल रहे समाज जनो का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया
समारोह दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कृषि उपज मंडी पहुंचा जहा उपस्थित अतिथियों ने रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को कुरीतियों से बचाने तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि पर अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर अतिथि के रूप में संत राम जी राम महाराज, डाक्टर देवेंद्र मौर्य, डाक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ,जगदीश चंद्र सूर्यवंशी,नंदराम परमार, दुर्गादास ,बगदीराम यादव, बद्रीलाल परिहार अध्यापक,नागेश्वर , विक्रम नावटीया ,लक्ष्मण माल,मदनलाल राणावत,प्रभुलाल,किशोर सांखला, सरपंच रामलाल सूर्यवंशी ,विनोद परिहार,मनोहर राणावत रांगी, के साथ समाजजन उपस्थित थे
कार्यक्रम में बच्चों के लिए होस्टल तथा समाज की धर्मशाला के लिए समाज जनों ने आर्थिक सहयोग किया