
संवाददाता रविन्द्र खाण्डेकर
महेश्वर – राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा महेश्वर जनपद पंचायत सभागार में 24 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह राठौड ने कहा जीवन में यदि आनंद से रहना है समय का प्रबंधन करना है। नायब तहसीलदार पंकज जाट ने विचार रखते कहा की जीवन को कठिन नहीं सरल बनाने की जरूरत है! बीएमओ डॉ. अतुल गौर ने कहा कि आनंद विभाग की यह कार्यशाला एक अच्छी पहल है। डिस्ट्रीक प्रोग्राम लीडर के .बी. मंसारे ने कार्यक्रम का संयोजन और समन्वय किया। गणेश कानडे ने जीवन का लेखा जोखा विधि के बारे में बताया! नारायण फरकले ने कष्ट के प्रश्न दिये। मनिषा पाटील ने फीडम गिलास का शेषन लिया। रमेश चक्रवर्ती ने शार्ट वीडियो फिल्म आनन्द विभाग का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने शांत समय लिया। उत्कृष्ट कार्य पर काजल यादव का अतिथियों के कर कमलो से शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बी सी एम, मीनाक्षी मुहाले, महिष्मति आंनद क्लब के आशीष मेहता, रामलाल, बरसेना, शिवराज वर्मा जनपद अध्यक्ष अशोक डावर, सुनिल गाडगे, भानु प्रकाश तिवारी का सहयोग रहा। अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर समापन किया।