
रिपोर्टर राकेश दुबे बरेली
बरेली । दिल दहला देने वाली एक घटना बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम जमगढ़ में घटी है l रिश्तों और मानवता को शर्मशार करने वाली घटना से ग्राम में सनसनी फैली हुई है घटना में महज़ 7 साल की मासूम को जिंदा जलाया।
अपने ही साले की लड़की को जिंदा जलाया। एक बार फिर आपसी रिश्तों में मानवता हुई शर्मसार। जीजा और साले में चल रही थी पुरानी रंजिश। जीजा ने अपने ही साले के घर जामगढ़ में जाकर लड़की को खेत मे ले जाकर जलाया। आसपास खेतो में रखवाली कर रहै लोगो ने शोर मचाया। 7 साल की मासूम की ज्यादा जलने से हुई मौत। लोगों ने बच्ची को जलता देख शोर मचाया।
ग्रामीणों ने बच्ची को बचाकर अस्पताल पहुँचाया जहां मासूम बच्ची की हुई मौत। आरोपी जीजा को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्क़त के बाद पकड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस मोके पर पहुँची।बरेली पुलिस ने आरोपी रामू राठौर को किया गिरफ्तार कर लिया है l