द्राक्षा रत्न अलंकरण, सारस्वत सृजन सम्मान समारोह एवं द्वितीय क्षेत्रीय साहित्य सम्मेलन 3 मार्च को

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर :- ताप्ती सृजन पीठ एवं वनमाली सृजन केंद्र बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “द्राक्षा रत्न अलंकरण, सारस्वत सृजन सम्मान 2024 एवं द्वितीय क्षेत्रीय साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन 3 मार्च ( रविवार) शाम 4 बजे परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम इंदिरा नगर में आयोजित होगा ।ख्यातनाम वरिष्ठ कहानी एवं उपन्यासकार संतोष चौबे ( भोपाल) को द्राक्षा रत्न अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। नगर के आठ कवि एवं कवियत्रीयों क्रमशः डॉ . वल्लभ दास शाह, राजपालसिंग चावला “राज” प्रकाश खैरनार “बुल्डोजर” सुनील सेन “सरल” मोहित कुमार शर्मा, मीना श्रीवास्तव, सुनंदा गावंडे एवं प्रेमलता सांकले को सारस्वत सृजन सम्मान 2024 प्रदान किया जाएगा । समारोह के अन्तिम सत्र में नगर के कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा । कथाकार संतोष परिहार के निवास स्थान पर आयोजित समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह जानकारी सचिव संदीप शर्मा “निर्मल” ने दी ।

jtvbharat
Author: jtvbharat