भाजपा ने मांगा सीएम सुक्खू का इस्तीफा, क्या शाम तक गिर जाएगी हिमाचल में कांग्रेस सरकार

एजेंसी, शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग जारी है। खबर है कि कांग्रेस के कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो न केवल कांग्रेस के हाथ से यह राज्यसभा सीट चली जाएगी, बल्कि विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर भी संकट गहरा जाएगा।

इस बीच, राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से कांग्रेस विधायक नाराज हैं। यदि मैं राज्यसभा चुनाव जीता, तो हिमाचल में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार।

वहीं, भाजपा भी हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू बहुमत खो चुके हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे सकते हैं।

हिमाचल में कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी, तो भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायक भी उसके साथ हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat