Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस के साथ हो गया ‘खेला’? 9 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग! BJP कर रही जीत का दावा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राज्य सभा की एक सीट के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस चुनाव से पहले संख्या बल के आधार पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित थी। लेकिन बीजेपी ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर दिलचस्प बना दिया। इसी बीच सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इन सभी विधायकों ने बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया है। हालंकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता शाम को 5 बजे के बाद पता चल पाएगा। शाम को 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और विजेता का पता चलेगा। हिमाचल के 68 के 68 विधायकों ने वोट डाल दिया है। कांग्रेस के विधायक सुदर्शन कुमार बबलू ने सबसे अंत में वोट डाला। वो बीमार थे। उन्हें वोट डालने के लिए चॉपर से लाया गया। इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कहा है कि अगर मैं जीता तो यहां सिक्खू सरकार गिर जाएगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat