*स्वर्गीय कन्हैयालाल ठोरा कि स्म्रति में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 253 रोगियों का हुआ परीक्षण एवं विधालय भवन का लोकार्पण*

कमल राठौर भानपुरा

भानपुरा। भानपुरा तहसील के संधारा में 26 फरवरी को लाभ मुनि नेत्रालय के तत्वाधान में ठोरा परिवार संधारा के सौजन्य से स्वर्गीय कन्हैयालाल ठोरा कि पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर का आयोजन हुआ शासकीय अस्पताल परिसर संधारा में आयोजित इस शिविर मे 253 रोगियों का परीक्षण कर उपचार किया गया साथ ही 35 रोगियों को आपरेशन योग्य पाया गया उनका लाभ मुनी नेत्रालय मन्दसौर में निशुल्क आपरेशन किया जायेगा। शिविर के साथ ही ठोरा परिवार ने अपने परिवार के वरिष्ठ स्वर्गीय कन्हैयालाल ठोरा कि पावन स्मृति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण करवाया उसका लोकार्पण भी 26 फरवरी को एक गरिमामय समारोह में किया गया लोकार्पण समारोह में ठोरा परिवार कि श्रीमती सुशीला ठोरा,पुर्व विधायक देवीलाल धाकड़,हुकुम जेन काका,पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष हुकुम बाफना, सरपंच चांदमल पाटीदार, राजेन्द्र बंसल,जम्बु सर्राफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलोक पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे ठोरा परिवार के अशोक ठोरा, राजकुमार ठोरा, ताराचंद ठोरा, आनंद ठोरा सहित परिवार जनों ने अतिथियों का स्वागत किया ,इस अवसर पर यशवंत भाई देसाई 21 हजार व,विमल कुमार जैन,कुसुम कुमार जैन ने विधालय के विकास के लिए 11,11 हजार रुपए देने कि घोषणा कि ।पुर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ठोरा परिवार ने अपने पिता कि पावन स्मृति में विधालय भवन बनाकर दिया है वह अनुकरणीय व प्रेरणादायी हे जीवन में हम कितनी ही उंचाई पर पहुंच जाये पर अपनी जन्मभूमि व अपने परिवार के वरिष्ठों को नहीं भुलना चाहिए इनका उपकार कभी पुरा नही कर सकते आज ठोरा परिवार सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा पुरे क्षेत्र में स्थापित कर चुका हे वह हम सबके लिए गौरव का विषय है,अन्य सभी अतिथियों ने भी ठोरा परिवार के इस अनुकरणीय कार्य कि प्रशंसा कि । परिवार के आनंद ठोरा ने सभी का आभार माना विधालय के प्राचार्य व सभी शिक्षक गणों ने ठोरा परिवार कि वरिष्ठ श्रीमती सुशीला ठोरा व परिवार के इस कार्य के लिए आभार माना व स्वागत किया,ठोरा परिवार ने विधालय कि छात्राओं को स्म्रति चिन्ह भी भेंट किए।

jtvbharat
Author: jtvbharat