
मन्दसौर। गुवाहाटी असम में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में विजेता बनने पर मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी वैभव खुसलानी व अक्षय दुबे को बहुत-बहुत बधाई यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया व सचिव अविनाश उपाध्याय ने दी उन्होंने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी आर एन टी यू यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि अक्षय व वैभव मध्य प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा मंदसौर में संचालित फीडर सेंटर व खेलो इंडिया सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं वह यहीं से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अक्षय ने इस प्रतियोगिता में सेंटर हाफ की पोजीशन निभाते हुए चार गोल किए वही वैभव ने सेमी फाइनल में चंडीगढ़ के विरुद्ध किए प्रदर्शन को दोहराते हुए बेंगलुरु के विरुद्ध भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और निश्चित समय तक मैच दो-दो से बराबर था लेकिन ट्राई बेकर में वैभव की शानदार गोलकीपिंग ने टीम को एक बार फिर जीत दिलाई ज्ञात रहे इस प्रतियोगिता में भारत की बेस्ट आठ क्वालीफाई यूनिवर्सिटी हिस्सा लेती है, अक्षय के पिता विनोद दुबे जहां मंदसौर बीएसएनल में कार्यरत है वहीं वैभव के पिता शंकर खुसलानी अभिनंदन में चाय की होटल चलाते हैं, इन दोनों को भी बहुत-बहुत बधाई खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद जी गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हॉकी मंदसौर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एन,आई,एस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी दुबेला क्लब के अध्यक्ष श्री विनय दूबेला ,अमर क्लब के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।
मंदसौर से शाहिद अजमेरी की रिपोर्ट