
आज दिनांक 27.02.2024 को शासकीय बालक उ मा वि देववेंद्रनगर, शासकीय कन्या उ मा वि देवेंद्रनगर, सरस्वती उ मा वि देवेंद्रनगर और शासकीय सी एम राइज ककरहटी मंडल परीक्षा कक्षा 12वी गणित पेपर का औचक निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी श्री सूर्य भूषण मिश्रा और उनकी टीम द्वारा किया गया…..सभी केंद्रों में परीक्षा शांति पूर्ण संचालित पाई गई……कोई भी नकल प्रकरण नही बना…..निरीक्षण उपरांत शासकीय माध्यमिक शाला गढ़ी पड़रिया, शासकीय उ मा वि गढ़ी पड़रिया , शासकीय हाई स्कूल पडेरी, शासकीय उ मा वि बराछ विद्यालयों का निरीक्षण किया गया….. विद्यालयों में कक्षाए व्यवस्थित संचालित थी…शिक्षक पठन पाठन करते हुए पाए गए… मध्यान्ह भोजन मीनू अनुसार सुचारू रूप से बच्चो को वितरित किया गया….