
कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के थाना शामगढ द्वारा 02 गुमइंसान दस्तयाब किये गये,कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा कुल 80 स्थायी वारंटी एवं 71 गिरफ्तारी वारंट तामिल करवाये जाकर कुल 156 वारंट तामिल करवाये गये, कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीटर/बदमाशों की चेकिंग करते कुल 96 निगरानी बदमाशों को चेक किया एवं 89 गुंडा/बदमाश चेक करते कुल 186 हिस्ट्रीशीटर/गुंडा बदमाशों की चैकिंग की गई, कॉम्बिंग गश्त के दौरान मंदसौर पुलिस के द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के 02 प्रकरणों, मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 05 कार्यवाही की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों समेत समस्त थानों की 45 गश्त पार्टियों में कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा गश्त की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।