‘मैंने इस्तीफा नहीं दिया’, CM सुक्खू ने पांच साल सरकार चलाने का किया दावा; विक्रमादित्य के इस्तीफे पर दिया जवाब

  1. सीएम सुक्खू ने इस्तीफा देने की बात को नकार दिया है।
  2. हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर मंडरा रहा खतरा।
  3. डी के शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने आब्जर्वर नियुक्त किया।
  4. Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर मंगलवार (27 फरवरी) को चुनाव हुआ। इसके परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। विधानसभा में बीजेपी के केवल 25 विधायक होने के बावजूद ऐसा उलटफेर हुआ कि अंत में कांग्रेस को हार माननी ही पड़ी।

    क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

    राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ? 

    हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने मतदान किया था। कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, लेकिन इनमें से छह ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद में कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए।

    ऐसे में फिर बीजेपी के पास निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक थे। क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई।

    दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई।

jtvbharat
Author: jtvbharat