
संवाददाता रविन्द्र खाण्डेकर
मण्डलेश्वर- लंबे समय से रिक्त पड़े मण्डलेश्वर थाने का प्रभार अभी तक प्रभारी के तौर पर दीपक यादव सम्भाल रहे थे । अब गोंगावा से स्थानांतरित होकर मण्डलेश्वर आये करणसिंह परमार मण्डलेश्वर थाने के नए इंचार्ज होंगे उन्होंने 26 फरवरी 2024 को प्रभारी दीपक यादव से थाने का प्रभार लिया उन्होंने पदभार संभालते ही कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता नगर में चल रही अवैध शराब बिक्री को बन्द करवाना ओर अवैध सट्टे ओर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगो पर मेरे द्वारा कड़ी कार्यवाही की जावेगी । उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुगम ओर सरल बनाया जाएगा पुलिस जनता की सेवक है।पुलिस और जनता के बीच अच्छे सम्बन्ध स्थापित हो यही मेरी कोशिश होगी।