
प्रयागराज ट्रेन का हुआ स्टापेज, सांसद रमाकांत भार्गव ने दिखाई हरी झंडी
जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासोदा– देर शाम करीब 6:21 पर गंजबासोदा रेल्वे स्टेशन पर सैकड़ों नागरिकों ने तीर्थराज प्रयागराज, चित्रकूट धाम , व बाबा महाकाल के खूब जयकारे लगे मौका था लंबे समय से चली आ रही अंबेडकर नगर प्रयागराज ट्रेन का गंजबासोदा रेल्वे स्टेशन पर स्टापेज का जिसे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रमाकांत भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी , भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी, रेल्वे वाणिज्य विभाग के अधिकारी सौरभ कटारिया के साथ हरि झंडी दिखाकर विधिवद ट्रेन का स्टॉपेज किया| इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद ने कहा की प्रयागराज ट्रेन के स्टापेज की मांग लंबे समय से थी क्योंकि धार्मिक अनुष्ठान के लिए स्थानीय नागरिकों के लिए तीर्थराज प्रयागराज, चित्रकूट धाम जाने के लिए शाम के समय कोई सीधी ट्रेन नहीं थी नागरिकों को प्रयाग राज जाने के लिए परेशान होना पड़ता था| ट्रेन के स्टापेज के लिए क्षेत्रीय सांसद श्री भार्गव ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी व रेल मंत्री अश्वनी जी का भी ह्रदय से आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल्वे स्टेशन पर स्थानीय जनमानस उपस्थित था जो की प्रयागराज ट्रेन के स्टापेज के अवसर पर रेल्वे स्टेशन पहुंचा था और क्षेत्रीय सांसद का आभार भी उपस्थित जनमानस ने तालियों व तीर्थराज के जयकारों से किया| भव्यतम कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ सन्नी भावसार ने किया|