
डेस्क हरदा:- दिनाक 6/9/2024जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश तृप्ति शर्मा जी के आदेशानुसार, एवं सचिव श्री प्रदीप राठौर , न्यायधीश,श्रीमती कला भम्मररकर जी के निर्देशानुसार, एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्रीअर्पणा लोधी के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनाक 9/3/2024 को नेशनल लोक अदालत के आयोजन के लिए, पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा प्रचार प्रसार गांव जाकर किया जा रहा है, पैरा लीगल वालंटियर संजय गंगराड़े के द्वारा उपस्थित लोगों को इस शिविर के माध्यम से राजस्व ,वन, विद्युत, व पुलिस विभाग के शमनीय अपराधिक मामलों को न्यायालय में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा फ्री लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते , कराकर आपस में सोहद्रपूर्ण वातावरण निर्मित करें, यदि आपका कोई मामला उपरोक्त किसी श्रेणी में आता है। और राजीनामा द्वारा प्रकरण का निपटारा चाहते हैं । इस अवसर का लाभ उठावे। समाधान शिविर हरदा जिला न्यायालय, खिरकिया एवं टिमरनी व्यावहारिक न्यायालय मैं आयोजित होगा।