
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को नगर निगम में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह में पहुंचे। उनसे 35 करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन कराया। इनमें 6 शव वाहनों का उद्घाटन भी शामिल था। यह देखकर विजयवर्गीय चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि महापौरजी, 22 साल बाद यहां आया हूं फिर भी मुझसे उद्घाटन किसका करवा रहे हैं। शव वाहन का। उनका यह कहनाभर था कि पूरा कैम्पस ठहाकों से गूंज उठा।