
एजाज खान बुरहानपुर
बुरहानपुर नि.प्र- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस अवसर पर क्रेता विक्रेता उपभोक्ता हीतग्राहियो को अपने हक और अधिकार क्या है यह जानने का हर उपभोक्ता को अधिकार है l उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 20 जुलाई 2020 को लागु किया गया l इसके महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया की ई कोमर्स प्लेटफोर्म को इस अधिनियम में शामिल किया गया है l ई फाइलिंग के अंतर्गत शिकायतों को भी ई माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है l एवं नये अधिनियम में भ्रामक विज्ञापनों के विरुद्ध दण्डं का प्रावधान किया गया है l उपभोक्ता से सम्बंधित प्रकरणों का निराकरण मध्यस्तता के माध्यम से भी किया जा सकता है l उपरोक्त उदगार विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद सभागृह में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर एवं जिला उपभोक्ता अधिकार संगठन बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य आतिथ्य पद से उद्बोधित करते हुए माननीय न्यायालय से पधारे जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर श्री आशुतोष शुक्ल ने व्यक्त किये lइस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहायता अधिकारी जयदेव माणिक ने कहा की उपभोक्ताओ के क्या क्या अधिकार और कर्तव्य है वह अगर नही जानेगे तो उपभोक्ता को अपने प्रति मिलने वाले अधिकारों से वंचित रहना पड़ेगा l श्री माणिक ने बहुत ही बारीकी से कानून से सम्बंधित उपभोक्ताओ को महती जानकारी से अवगत कराया और कहा की हर कानून का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए l कार्यक्रम को संबोधित करते हुते PLV एवं जायंट्स यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन ने कहा की प्रत्येक उपभोक्ता के द्वारा उपभोग की गई वस्तु का अगर टेक्स अदा करने का कार्य किया जाता है तो निश्चित रूप से यह केंद्र और राज्य सरकार के लिए देश के विकास में प्रगति का सूचक होगा इस हेतु प्रत्येक उपभोक्ता को पक्का बिल लेना नितांत आवश्यक है जो की विषय परिस्थितयो में आवश्यकता पड़ने पर सहायक सिद्ध हो सकता है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PLV एवं जायंट्स फेडरेशन अधिकारी डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की प्रत्येक उपभोक्ता को अपने हक़ और अधिकार जानने का अधिकार है l और बहुत जरूरी है की इस जीवन में अपने हक़ और अधिकारों का ज्ञान हमे होना चाहिए l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश मोहन पाटिल ने कहा की हम यहाँ सभी उपभोक्ता है l और हर उपभोक्ता का कर्तव्य है की नियमो के अधीन रहकर अपने कार्य को प्रतिपादित करना चाहिए lजिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अर्चना नागपुरे ने बताया की आज के कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप , जनजागृति संस्था के सम्मानित सदस्य जायंट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी , जनजाग्रति अध्यक्ष सुनील सलूजा ,जायंट्स डॉ अशोक गुप्ता , डॉ किरण सिंह ठाकुर,डॉ रमेश शर्मा धुअधार , डॉ कल्पना पाटीदार के साथ साथ प्रीतम महाजन , संतोष पाटिल , गोपाल कालेकर , ममता कोरी, एवं खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग से रोहित सिंह बघेल ,गिरीश नागपुरे , भूपेंद्र चोपड़ा , सरस्वती मैडम , संगीता भवर ,प्रियकांत चौहान एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता हीतग्राही उपस्थित थे l कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन सुरेश संखेरे ने किया l उपरोक्त जानकारी जिला खाद्य एवं उपभोक्ता अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे ने दी l