
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर-नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा बुरहानपुर में विश्व बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है, बुरहानपुर में 31 हजार नल कनेक्शन दे दिए गए है। इंटैक वेल, जल शोधन संयंत्र, शहर के विभिन्न ओएचटी सहित समस्त घटकों का मुआयना विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। मुख्य अभियंता श्री विजय कुमार गुप्ता ने नल कनेक्शन के कार्य में तेजी लाने और शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना सलाहकार फर्म के टीम लीडर श्री के.के. श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक प्रमोद कुमार गढवाल सहित सभी संबंधित मौजूद रहे।