
इन्दौर फर्स्ट जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा। पिछले कई सालों से बनवा जागीर के ग्रामीण ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत से बस्ती में एक हैंडपंप लगाए जाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार गांव के सरपंच जनपद अध्यक्ष और विधायक से भी मांग की थी। इतना ही नहीं अधिकारियों को भी इस संबंध में ज्ञापन सोपा था। लगातार ग्रामीणों की मांग पर हमेशा आश्वासन मिलता रहा। आखिरकार ग्रामीणों की मांग शनिवार को उसे समय पूरी हुई जब पीएचई विभाग की बोरवेल मशीन बनवा जागीर गांव पहुंची। और जिस स्थान पर हैंडपंप का उत्खनन किया जाना है वहां पर बोरिंग का काम शुरू किया गया। बोरिंग का काम शुरू होने से पहले क्षेत्रीय भाजपा नेता और पूर्व पार्षद माखनलाल प्रजापति, इंदिराबाई सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा मशीन की पूजा की गई और उसके बाद बोरिंग का काम शुरू हुआ। इस अवसर पर माखनलाल प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद के भजन प्रजापति ,कोमल सिंह मालवीय ,गोलू मालवीय ,नाथन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।