
संतोष अवस्थी ब्यूरो पन्ना
आरोपियों के कब्जे से आहरित की गई राशि नगद 02 लाख रूपये एवं मोबाइल व सिम कार्ड जप्त*
घटना का संक्षिप्त विवरण* – फरियादी नरेन्द्र सिंह निवासी हाल मुकाम पवई जिला पन्ना द्वारा थाना पवई में रिपोर्ट की गई कि मेरे मोबाइल नम्बर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल करके स्वयं को मेरा परिचित बताते हुये कहा गया कि मैं आपका मित्र मनोज शर्मा बात कर रहा हूँ । मेरा फोनपे काम नही कर रहा है, मेरे फोनपे में दूसरे लोगो से पेमेन्ट प्राप्त होना है तो आप अपने फोनपे में मेरा पेमेन्ट प्राप्त कर ले बाद में मैं पवई पहुँचकर अपना पैसा आपसे ले लूँगा । मनोज शर्मा नाम से पवई में मेरे परिचित होने के कारण मैनें विश्वास में आकर उक्त व्यक्ति को अपना फोन पे नम्बर बता दिया । अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोनपे के माध्यम से मेरे 02 अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2 लाख रूपये की राशि आहरित कर ली गई है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पवई में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 389/22 धारा 420 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* – थाना प्रभारी पवई द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साईं.कृष्णा एस. थोटा द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी एवं आहरित राशि को वापस करवाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन एवं तत्कालीन थाना प्रभारी पवई उनि भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना के आदेशानुसार अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को गठित पुलिस टीम में शामिल किया गया । मामले में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना द्वारा फरियादी के बैंक खातों से आहरित हुई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उक्त राशि से Rajcomp ( राजस्थान की ई-मित्र परियोजना) के माध्यम से बिट्टू कुमार निवासी मुबारकपुर अलवर राजस्थान के कियोस्क वॉलेट को रीफिल करवाया गया है । गठित पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मामले में पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदेही बिट्टू कुमार को अलवर राजस्थान से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई तो उक्त संदेही व्यक्ति द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को मैने अपने गाँव के ही दिलीप कुमार सिंह के साथ मिलकर पन्ना जिले के नरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति से 2 लाख रूपये का फ्रॉड करके राशि आहरित की थी । आहरित राशि को हम दोनो लोगो ने आपस में बाँट लिया था । पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी के बताये अनुसार मामले के दूसरे आरोपी दिलीप कुमार सिंह को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूंछताछ की गई । पूँछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा घटना दिनांक को बिट्टू कुमार से साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया । मामले में पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों के कब्जे से फरियादी के खातों से आहरित की गई 2 लाख रूपये की राशि को जप्त किया जाकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में विवेचना जारी है ।
जप्त सामग्री – पुलिस टीम द्वारा फरियादी के बैंक खातो से आरोपियों द्वारा आहरित की गई 2 लाख रूपये की राशि को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है ।
*गिरफ्तार आरोपी –
1. बिट्टू कुमार पिता श्री मदन लाल ओड राजपूत उम्र 24 साल,
2.दिलीप कुमार सिंह राजपूत उम्र 50 साल दोनो निवासी ग्राम रसवाडा थाना नौगाँव जिला अरवल राजस्थान
सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी पवई उनि भानुप्रताप सिंह चौहान, पुलिस सायबर सेल प्रभारी उनि अनिल सिंह राजपूत, पुलिस टीम में शामिल प्र.आर. गणेश सिंह, आर. प्रेमनारायण एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।