अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान मंदसौर जिला संगठन द्वारा गरोठ में पदाधिकारीयों का विशाल सम्मेलन सम्पन्न—-।

गरोठ– अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान मध्यप्रदेश इकाई के मंदसौर जिला संगठन द्वारा गरोठ में पदाधिकारीयों की परिचय बैठक और स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में विशेष रूप से आशीर्वाद दाता संत श्री श्वासानंद जी महाराज बर्डियाखेडी , प्रमुख अतिथि प्रदेश के अध्यक्ष अरुण सोनी खंडवा एवं प्रदेश के वरिष्ठ महासचिव समीर सोनी, इंदौर , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी गरोठ तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सोनी बड़वानी, बाबूलाल सोनी पलसूद एवं अर्जुन सोनी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शामगढ़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत श्री श्वासानंद जी ने सोनार के इतिहास के बारे में जानकारी दी। तथा उपस्थित समाजजनों को अपना आशीर्वाद दिया।
प्रमुख अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सोनी ने अपने उद्बोधन में मंदसौर जिला संगठन द्वारा किए गए, कार्यक्रम की सहराना की तथा उपस्थित समाजजनों को समाज हित में अच्छे काम करने की बात कही।
वहीं प्रमुख अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ महासचिव समीर सोनी ने कहा कि, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान मध्यप्रदेश इकाई ने अल्प समय में ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठन को तैयार कर स्वर्णकार समाज को संगठित किया है। विशेष रूप से मंदसौर जिले में बड़ा संगठन जिला अध्यक्ष देवीलाल सोनी के नेतृत्व में बना है। प्रदेश वरिष्ठ महासचिव समीर सोनी ने कहा कि, प्रदेश में संस्थान के गठन के बाद मंदसौर जिला ऐसा जिला है, जहां संगठन द्वारा इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया है।
विशेष अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सोनी ने सम्मेलन में उपस्थित समाजजन एवं विशेषकर महिला पदाधिकारियों को समाज हित में काम करने का आव्हान किया। कार्यक्रम के के शुरुआत में श्री अजमीढ़ महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी ने किया।अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान मंदसौर जिला अध्यक्ष देवीलाल सोनी ने आगंतुकों एवं जिले के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी, जिला अध्यक्ष देवीलाल सोनी बघुनिया महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला सोनी मंदसौर, युवा संगठन जिला अध्यक्ष गौरव सोनी गरोठ, विधानसभा क्षेत्र गरोठ अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, महिला अध्यक्ष गरोठ विधानसभा क्षेत्र श्रीमती अंजना संजय सोनी, विधानसभा मंदसौर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सुनिल डावर, विधानसभा क्षेत्र सुवासरा अध्यक्ष उमेश सोनी, महिला अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी मनीष सोनी, विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, नवनियुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण जगदीश सोनी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारीगण एवं स्थानीय समाजजन, तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat