दो युवकों के साथ दिखी शिवपुरी की किडनैप छात्रा:जयपुर के स्टेशन पर सीसीटीवी में कैद हुए; NEET की तैयारी करने कोटा गई थी

कोटा में NEET की तैयारी कर रही शिवपुरी की छात्रा के अपहरण मामले में जयपुर से बड़ी लीड मिली है। युवती को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। 18 मार्च का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कोटा पुलिस भी यहां जांच करने पहुंची है। सीसीटीवी के आधार पर युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

एक्टिव हुए केंद्रीय मंत्री: सिंधिया ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से भी बात की, लड़की के पिता से कहा- चिंता मत करो मेरी जिम्मेदारी है…

मप्र की बेटी का कोटा में अपहरण, कोई सुराग नहीं मिला

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड़ के एक स्कूल संचालक की पुत्री कोटा (राजस्थान) में फिरौती के लिए किडनैप कर ली गई। इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने लड़की के पिता से बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनकी हर संभव मदद करेंगे। सिंधिया ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से भी बात की है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की एक लड़की कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी, जिसको कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया है। कोचिंग छात्रा के अपहरण का मामला राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंच गया। पीड़ित पिता और परिवार की मदद और छात्रा की तलाश के लिए केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की है। इस बारे में उन्होंने छात्रा के पिता से फोन पर बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बातचीत हो गई है। राजस्थान की पुलिस हर संभव उनकी बेटी की तलाश करके उन्हें सुपुर्द करेगी और अपराधियों को सजा दिलाएगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा पीड़ित पिता से बातचीत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गौरतलब है कि कोटा में नीट की तैयारी करने वाली मध्य प्रदेश शिवपुरी की बेटी का अपहरण सामने आने के बाद से माता-पिता, परिवार, रिश्तेदार कोटा में मौजूद हैं। पुलिस माता-पिता की रिपोर्ट के आधार पर स्टूडेंट की तलाश में जुटी है। कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने स्टूडेंट की सूचना देने वाले के लिए 20000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

30 लाख रुपए की फिरौती मांगी
सोमवार दोपहर 3 बजे छात्रा के पिता के मोबाइल पर एक वाट्सएप मैसेज आया। इसमें छात्रा के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए फोटो थे। कुछ फोटो में छात्रा के चेहरे पर खून भी दिख रहा है। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा कि आपकी बेटी को किडनैप कर लिया गया है। उसे जिंदा छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।
मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी। इसमें अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड भी है।

इंदौर में भी मिल रही थी धमकी
छात्रा के पिता ने बताया कि कोटा पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 बजे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बेटी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया दो साल पहले बेटी इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जहां पोहरी अनुविभाग क्षेत्र के जरियाखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ ने बेटी को परेशान किया था। इसकी शिकायत इंदौर पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद बेटी के नंबर पर अनुराग सोनी और हर्षित नाम के लड़कों से उसे धमकी मिलने लगी थी। तब मैंने बेटी को इंदौर से वापस शिवपुरी बुला लिया था। बेटी 6 महीने तक शिवपुरी में रही। इसके बाद उसे नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था।

कोटा पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
इस मामले में कोटा पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। कोटा शहर एसपी अमृता दुहान ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही हैं। सोमवार देर रात घरवाले कोटा पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार जयपुर के सिंधी कैंप से एक युवक को राउंड अप भी किया गया है। उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है। इधर, शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मामले में जांच की बात कही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat