
मध्यप्रदेश में पांचवें दिन बुधवार को ओले-बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा में सुबह ओले गिरे। सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भी बारिश-आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 20 मार्च से अगले 3 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भी एक्टिव हो रहे हैं। जिनका प्रदेश में 2-3 दिन के बाद असर देखने को मिलेगा।