
अरशद जागीरदार
आज दिनांक 20,3,2024 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार पटेल एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर रविन्द्र पाल के निर्देशन में तथा प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद अर्गल के मार्गदर्शन में विकासखंड तराना के समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम ,एमपीडब्ल्यू एवं आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर्स का विकासखंड स्तरीय वीपीडी,एईएफआई प्रबंधन एवं नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तराना के मिटिग हाल में आयोजित किया गया ।
कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक बछोतिया द्वारा (वीपीडी) वेक्सीन प्रिवेन्टेबल डिसिस जैसे खसरा एवं रुबेला, एकाएकलुंजपुंज लकवा, गलघोंटू,कालीखांसी नवजात टेटेनस , एईएफआई प्रबंधन एवं नियमित टीकाकरण आदि विषय में विस्तार से बतलाया गया। प्रमुख विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद अर्गल द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन करके शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है। कार्यशाला में डॉ रवि बडाल, बीईई रामचरण भॅवरासिया, बीपीएम पवन रायकवार , बीसीएम मधुसूदन ददरवाल , डब्ल्यू एच ओ आईएफएम मुकेश राठोर,सिमरन राठोर, राहुल बैरागी, सुमेर सिंह आदि उपस्थित थे । उपरोक्त जानकारी बीईई रामचरण भॅवरासिया द्वारा दी गई ।