देवास जिले के व्रत सोनकच्छ के ग्रामों में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर दो प्रकरण किये पंजीबद्

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी
देवास — लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में व्रत सोनकच्छ के ग्राम जामगोद, तालोद, अगेरा फाटा एवं पिलवानी क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल दो प्रकरण पंजीबद् किए गये, जिसमें 108 पाव प्लेन देशी मदिरा तथा 23 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त की गई। जप्त सामाग्री का मूल्य लगभग 11 हजार 160 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, आरक्षक विकास गौतम तथा निकिता शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat