राज्य सभा सदस्य बनते ही दिखा बंशीलाल का दम उमराव हुए भाजपा के…….कांग्रेस की सांस फूली…..

उज्जैन ब्यूरो
उज्जैन :-मंदसौर जिले के ख्याति प्राप्त नेता बंशीलाल गुर्जर को भाजपा संगठन ने राज्य सभा में भेजा तब से ही लग रहा था की भाजपा संगठन नीमच मंदसौर जिले में कुछ बड़ा करने वाला है जिसकी दूसरी बार शुरुआत हो चुकी है पहली शुरुआत श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद हुई थी उसके बाद कांग्रेस के ख्याति प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खासमखास दो बार विधान सभा चुनाव लड़ चुके पूर्व मंडी अध्यक्ष कद्दावर नेता उमराव सिंह गुर्जर का प्रदेश के मुखिया मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्तिथि में भाजपा कार्यालय भोपाल में बंशीलाल गुर्जर राज्य सभा सदस्य के सानिध्य में भाजपा प्रवेश हुआ है।
उमराव सिंह गुर्जर का नीमच जिले में अच्छा खासा प्रभाव है जो पहली बार मनासा विधान सभा एवं दूसरी बार नीमच विधान सभा चुनाव में देखने को मिला वही बात करे तो मुस्लिम समाज के लोगो में भी श्री गुर्जर का अच्छा प्रभाव होकर एक जननेता की पहचान रखते है हमेशा लोगो के सुख दुःख में साथ खड़े नजर आते है इनके भाजपा प्रवेश से नीमच जिले में कांग्रेस की सांस फूली हुई है और आननफानन में गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ की एक बैठक रखी गई है है लगता है कांग्रेस की टूट न होकर सभी को समजस्य बनाए रखने और एकता का संदेश देने का प्रयास होगा डर है की श्री गुर्जर के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस में कोई टूट नही हो जबकि होना है वह पहले से निश्चित किया होकर ही श्री गुर्जर ने अपने सहयोगियों के साथ विचार विमर्श कर ही इतना बड़ा कदम उठाया होगा इसका परिणाम दो चार दिन में देखने को मिलेगा की कितने कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा के होते है ।
श्री गुर्जर के भाजपा में जाने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को काफी नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता बल्कि भाजपा गदगद हो चली है क्योंकि उनकी शक्ति नीमच जिले में दुगनी हो गई है।
सूत्रों की माने तो होली के आसपास सेकडो हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर सकते है जिसमे कई बड़े नेता भी हो सकते है।
जावरा मंदसौर नीमच लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी तक किसको उम्मीदवार बनाएगी तय नहीं हो पाया कभी नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर तो कभी किसका नाम चर्चा में है वही बाहरी को चुनाव लड़ाने का विरोध मंदसौर में प्रारंभ हो गया है अब कांग्रेस पेशोपेश में है और उल्टा श्री गुर्जर के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को भारी नुकसान होना तय है अगर नागदा विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को कांग्रेस यह सोच कर उम्मीदवार बना रही है की गुर्जर वोटो पर कब्जा किया जाए यह उनके लिए एक सपना साबित होगी क्योंकि गुर्जर समाज के कद्दावर नेता बंशीलाल गुर्जर राज्य सभा सदस्य भाजपा ने बनाया और इस समाज में भाजपा ने एक संदेश देने का काम किया है वही कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर को भाजपा में प्रवेश दिलाकर नीमच क्षेत्र के गुर्जर समाज को भरोसे में लेने का काम भाजपा ने किया है।
अब यह तो केवल एक
कलमकार के स्वतंत्र विचार है जो होगा वह सब आपके सामने ही होगा और परिणाम भी आपके सामने होगा लेकिन कांग्रेस को नुकसान होना तय है।

jtvbharat
Author: jtvbharat