पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

(बुरहानपुर)। नेपानगर से सटे ग्राम सागफाटा में पति-पत्नी के आपसी विवाद में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है । मिली जानकारी के अनुसार झिरनिया निवासी राजेश पिता सुखलाल अपनी पत्नी संगीता के साथ भगोरिया में शामिल होने परिजनों के यहां नेपानगर थाना क्षेत्र अंर्तगत सागफाटा गांव आया था। जहां मंगलवार देर रात राजेश और संगीता के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई इसके बाद आरोपित राजेश द्वारा बुधवार सुबह अपनी पत्नी संगीता को घर के बाहर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। रिश्तेदारों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर उनके द्वारा संगीता को मृत अवस्था में पाया गया जिसकी सूचना उनके द्वारा नेपानगर थाने में दी गई। नेपानगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर पंचनामा बनाया एवं विवेचना प्रारंभ कर दी है । प्रारंभिक रूप से पुलिस द्वारा बताया गया कि राजेश एवं संगीता के बीच में किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई थी जिसके बाद राजेश द्वारा संगीता पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया जिसमें संगीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मामले में संज्ञान लेते हुए नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पिता सुखलाल को तत्काल गिरफ्तार कर नेपानगर पुलिस अभिरक्षा में लाया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है वही मृतिका संगीता के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।कार्रवाही के दौरान आरोपी को राउंड आफ करने में नेपानगर एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, एस आई रामचंद्र सावले, एस आई शबुद्दीन कुरेशी, आर गजेंद्र सिंह, आर सुनिल तरोले की अहम भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat