
लोकसभा चुनाव मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप प्लान गतिविधियां आयोजित—-।
मतदाता जागरूकता शपथ दिलवाई गई—-।
गरोठ— महिला बाल विकास विभाग अधिकारी श्रीमती राखी बारिया के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप प्लान अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिसके तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा गरोठ, शामगढ़, खड़ावदा सेक्टर में मतदाता जागरूकता शपथ, मतदाता जागरूकता रैली, निकाली गई।
इसी के साथ मतदाता जागरूकता नारे लगाए गए,मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर रीना झिंजोरिया, रेखा सोनी शोभा धमानिया , खुशबू बागड़िया , मंजू गुप्ता , रामकरण बूंदीवाल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्यामलाल लोधा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए , सहायिकाएं उपस्थित रही।