सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बलवासा का निरीक्षण किया गया

झाबुआ 29 मार्च, 2024। आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 194 थांदला श्री तरुण जैन द्वारा मध्यप्रदेश और गुजरात की सीमा पर स्थित बालवासा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसएसटी दल को आवश्यक एवं सतत कार्यवाही करने और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसडीओपी थांदला श्री रविन्द्र सिंह राठी तहसीलदार थांदला श्री अनिल बघेल , थाना प्रभारी थांदला और काकनवानी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat