
जे टिवी भारत
गोपाल नरवाडिया अठाना की रिपोर्ट
जावद । हिंदूओं के प्रत्येक त्यौहारो की पौराणिक कथा एवं महत्व है, वर्ष भर त्यौहार आते है लेकिन फाल्गुन माह में आने वाला होलिका दहन, धुलेंडी, जवरा बीज, रंगपंचमी, ठंडा भोजन शीतला सप्तमी, दशा माता पुजन, रंगतेरस सहित त्यौहार एवं पर्व है। धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के गृह वार्ड नंबर 2 बैंगनपुरा सहित नगर में रहने वाली गृहणी महिलाए होलिका दहन से शीतला सप्तमी तक प्रतिदिन अपने अपने घरो से नंगे पैर चलकर मंगल गीत गाकर खोर दरवाजा के पास नगर का एकमात्र शीतला माता मंदिर पर प्रतिदिन जाकर पूजा अर्चना कर रही है, इसी क्रम में शुक्रवार को किरण सोमानी, रेखा झंवर, कला बाई कुमावत, शकुंतला सोमानी, रमा सोमानी, सारिका सोमानी, सपना सोमानी, मनीषा झंवर, पिंकी कुमावत सहित महिलाएं शीतला माता मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजा अर्चना की।