नवोदय विद्यालय में तहसील क्षेत्र के करीब 25 विद्यार्थियों का चयन, विद्यार्थियों में खुशी

घट्टिया/दिपांशु जैन. तहसील मुख्यालय सहित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के निजी कोचिंग क्लासेस और स्कूलों के विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में चयन होने के लिए परीक्षा दी थी। जिसके रिजल्ट का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार था। 2023-24 के सत्र में नवोदय विद्यालय हेतू चयन को लेकर परीक्षा देने के लिए क्षेत्र के सैंकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें प्रमुख रुप से घट्टिया की चौधरी JNVST कोर्स नवोदय अकादमी में अध्ययनरत कृतिका पिता अशोक जैन घोंसला, रूद्र पिता राधेश्याम मालवीय बिछड़ौद, प्रियांशी पिता मोड़सिंह फागना गुराड़िया गुर्जर, राजवीर पिता महेश फागना गुराड़िया गुर्जर, राज पिता राजेश राय घट्टिया, विवेक पिता कृष्णदास बैरागी तुलाहेड़ा, कार्तिक पिता महेश डाबी पलवा, गौरव पिता जीवन चौहान नजरपुर, नूतन पिता राधेश्याम चौधरी इटावा, भविष्य पिता नारायण बामनिया डाबरी, अंकित पिता नरेंद्र डाबी नजरपुर, अपेक्षा पिता दिनेश यादव घोंसला, अनुराग पिता जितेंद्र नजरपुर, अभिमन्यु पिता जीवन चौधरी डोंगरखेड़ा, शिवम पिता राजेश डाबी मीण, हिमांशु पिता शंकर यादव डाबरी, नैतिक पिता निर्भयसिंह चौहान नजरपुर, निहारिका पिता ईश्वरलाल मालवीय रलायती, संदीप पिता प्रभुलाल गोंदिया घोंसला, अक्षय पिता सत्यनारायण धन्नाखेड़ी, विकास पिता प्रकाश बोड़ाना धन्नाखेड़ी, नैतिक पिता राहुल नजरपुर आदि एवं डॉ. अम्बेडकर मिशन स्कूल झीतरखेड़ी की स्थापना के प्रथम वर्ष ही विद्यालय के तीन विद्यार्थी जिसमें लक्ष्मी पिता देवकरण कड़ोदिया, हर्षित पिता नंदकिशोर मालवीय, संध्या पिता लक्ष्मीनारायण मालवीय झीतरखेड़ी आदि सहित करीब 25 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। जिसको लेकर विद्यार्थियों के परिजनों ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

jtvbharat
Author: jtvbharat