पंच ज अभियान के अंतर्गत म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में पेरालिगल वोलेनटियर ने किया पौधारोपण l

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर नि.प्र- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2024 को पंच ज अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पेरालिगल वोलेनटियर को एक पौधा लगाकर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था l इसी परिपेक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर की अध्यक्ष / जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदया श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व् सचिव / ए डी जे आशुतोष शुक्ल के सहयोग से निर्देशित किये गये अनुसार पौधे की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे क्षेत्र में पौधा रोपण करने के लिए कहा गया जिससे की पौधा वृक्ष बनकर पर्यावरण की दृष्टी कोण से जनमानस को शुद्ध पर्यावरण दे सके, इसी परिपेक्ष में बुरहानपुर जिले के सिटी पुलिस कोतवाली क्षेत्र परिसर में सिटी पुलिस कोतवाली के निरीक्षक सीताराम सोलंकी , वरिष्ठ पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन , डॉ फौजिया सोडावाला , सुमेरा अली , डॉ अशोक गुप्ता द्वारा प्रत्येक ने एक पौधा एक पेरालिगल वोलेनटियर के निर्देशों का पालन करते हुए पौधा रोपण किया l
वरिष्ठ पेरालिगल वोलेनटियर्स ने माननीय न्यायालय के निर्देशाअनुरूप स्वयं तो कार्य किया ही उपस्थित पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन ने क्षेत्र की जनता से यह आव्हान भी किया की ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करे l
निरीक्षक थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने कहा की इस कार्य को जन जन को कर पौधारोपण के क्षेत्र में कार्य कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान शत प्रतिशत दे l तभी हम सभी लोग स्वस्थ पर्यावरण का लाभ उठाकर होने वाली अनेक तकलीफों से बच सकते है l

jtvbharat
Author: jtvbharat