
धर्मेंद्र भट्ट
शहर में अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु स्थाई फरार वारंटियो की धड़पकड़ कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश करने हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खाचरोद अंतर्गत चौकी चापाखेडा पुलिस द्वारा श्रीमान जेएमएफसी महोदय के कोर्ट के प्रकरण क्रमांक 452/2020 धारा 304 भा.द.वि. में स्थाई वारंटी बलवंत उर्फ बल्लु पिता रघुनाथ गुर्जर उम्र 40 साल निवासी ग्राम दिवेल थाना खाचरौद जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में उनि सन्तोष सिंह यादव चौकी प्रभारी, आरक्षक 1596 दीनदयाल धनगर, आरक्षक 1439 योगेंद्र चौहान की मुख्य भूमिका रही।