
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने ‘घोषणा-पत्र’ जारी किया। यह घोषणा-पत्र ‘5 न्याय और 25 गारंटी’ पर आधारित है।घोषणा पत्र के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसकी सबसे बड़ी बात न्याय है। पिछले 10 सालों और खासतौर पर 5 साल में देश में बहुत अन्याय हुआ है। वा न्याय: युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड सान न्याय: कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग षणा-पत्र में पांच न्याय, ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’ का जिक्र किया गया है। घोषणा-पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया गया है। जपा की चुनाव घोषणा-पत्र समिति की दूसरी बैठक में सुझावों पर चर्चा ससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए बनी भाजपा घोषणा-पत्र समिति की गुरुवार को दूसरी बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने पार्टी को विभिन्न क्षेत्रों से मिले कई सुझावों पर विचार-विमर्श किया। ठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। षणापत्र में भाजपा गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों से संबंधित वादे कर सकती है। समिति ने सोमवार को पहली बैठक की थी।