माहेश्वरी समाज के युवा अंकित मोनू पोरवाल का जन्मदिन होने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी ने दुपट्टा ओढाकर किया सम्मान, सोमानी ने नयागांव गौशाला जाकर गौमाता को गुड, चारा पौष्टीक आहार खिलाकर किया पुण्य का कार्य

जावद । नगर में इन दिनो जन्मदिन मनाए जाने का क्रम निरंतर जारी है। प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में फागुन माह की एकादशी ग्यारस के पावन पर्व पर लक्ष्मीनाथ चौक स्थित अतिप्राचिन अखिल कोटी ब्रह्मांड नायक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर माहेश्वरी समाज का युवा अंकित मोनू पोरवाल का जन्मदिन होने पर केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया साथ ही नयागांव जाकर सावलियां गौशाला पहुंचकर गौमाता को गुड, चारा, पौष्टिक आहार खिलाकर पुण्य का कार्य किया।भगवान का आकर्षण श्रृंगार विद्धान पंडित विजेश पाराशर ने किया। भगवान को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा नगर में रहने वाले वरिष्ठजन, युवाजनो का जन्मदिन होने पर सम्मान किया जाता है, यह परिपाटी कही वर्षो से जारी है साथ ही आगे भी जारी रहेगा। सम्मान पाकर अंकित मोनू पोरवाल ने कहा यू तो मेरा जन्मदिन हर वर्ष मनाया जाता है इस वर्ष भगवान श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर पर पहली बार मनाया गया जो सर्देव याद रहेगा। इस मौके पर श्रीराम भक्त हनुमान समिति उपाध्यक्ष प्रकाश सेन, वरिष्ठ गोविंदप्रसाद व्यास, राकेश राठी, तनिष्क बांगड, तुषार राठी, अंकुर बिकानेरिया, राजेश श्योपुरा, प्रेमलता पाराशर, सुमन सोनी सहित महिला, पुरूष मौजूद थे। आभार तनिष्क बांगड ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat