
गोपाल नरवाडिया
जावद । फाल्गुन माह में होलिका दहन के 13 दिन प्रश्चात आने वाली तेरस को रंगो का पर्व रंगतेरस 6 अप्रेल शनिवार को नगर में धुमधाम से मनाया जाएगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहां है कि सभी नगर व क्षेत्रवासी धुमधाम से रंगो का त्यौहार रंगतेरस धुमधाम व हर्षोल्लास से परिवारजन, समाजजन, इष्ट मित्रो के साथ एक दूसरे को रंगबिरंगी गुलालो से होली खेलकर भाई चारे से मनाए। स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2022 में ब्रांड एंबेसडर रहे एवं नगर को नंबर 1 दिलाने वाले प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी ने संदेश देते हुए कहा रंग खेलते हुए कलर के हाथ इधर उधर दिवालो पर नही लगाए, ताकी दिवाले खराब नही हो, साथ ही नगरवासी एवं क्षेत्रवासियों को रंगो का पर्व रंगतेरस की ढेर सारी शुभकामनाए।