
गोपाल नरवाडिया कि रिपोर्ट
जावद” जावद तहसील में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप प्लान के तहत आयोजन किया मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग और दिनेश जैन कलेक्टर के निर्देशानुसार व विजेंद्र देवड़ा जिला खेल अधिकारी के मार्गदर्शन से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओ में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु खेल रस्सा कशी प्रतियोगिता और शपथ दिलाई गई
जानकारी के अनुसार खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वधान मे समता विद्या पीठ स्कूल जावद मे आयोजन किया गया आयोजन का शुभारंभ स्कूल संचालक श्री अजित जी कांठेड़ और प्राचार्य श्री मती क्षमा शर्मा ने किया और छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताया और मतदान के बारे मे जानकारी दी साथ ही शपथ श्री मुकेश जैन ने दिलाई आयोजन में श्री मती मीनाक्षी सिसौदिया ( प्रशिक्षक खेल विभाग) स्कूल स्टाफ से जितेंद्र राठौर, योगिता दलवी, अंजली सक्सेना, आदि उपस्थित थे खेल और युवा कल्याण विभाग के जावद ब्लाक समन्वयक प्रकाश राठौर ओर नीमच समन्वयक दिपक कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया की शासन के आदेश अनुसार युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह आयोजन किया गया
जानकारी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश अपना मतदान करना और अन्य युवाओं को मतदान करने के लिऐ पेरित करना ताकि मतदान करने के लिए जाय और इस आयोजन मे युवाओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई और 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जानकारी दी गई उक्त जानकारी देते हुवे शिक्षिका शाक्षी नागर ने बताया की लोक सभा चुनाव में जावद तहसिल में शत प्रतिशत मतदान हो और मतदान से कोई वंचित नही रहे मतदान करना अपना अधिकार और कर्तव्य है