
संवाददाता धर्मेश सोनी
पेटलावद।
वर्तमान के वर्धमान के नाम से अलंकृत आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की 12वीं पुण्यतिथि चित्र विदी ग्यारस को श्री संघ पेटलावद ने मनाई गई।दिनभर गुरु भक्ति के सम्मान में धार्मिक व सेवा अनुष्ठानों के साथ अन्य गतिविधियां संपन्न की गयी ।प्रातः नवकार मंत्र के जाप अणु चालीसा का पाठ व गुरु का स्मरण किया गया । श्री संघ अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता ने कहा ।गुरुदेव का वात्सल्य भाव। आगम में श्रद्धा व जीवन में सजगता वंदनीय है ।उनका लिखा साहित्य आज नहीं हजारों वर्षों तक संघ समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा ।सचिव विनोद बाफना ने कहा सतयुग हो। त्रेता युग हो। द्वापर युग हो या कलयुग हो ।हर युग में गुरु की प्रधान रही है। हमारा सौभाग्य है कि हमें पूज्य उमेश मुनि जी जैसे महान संत का आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिला ।अखिल भारतीय चंदा श्राविका संगठन के डूंगर प्रांत की अध्यक्ष खुशबू कटकानी ने कहा गुरु के गुणगान हम ही नहीं देवता भी करते हैं ।पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कटकानी ने कहा पेटलावद संघ के लिए उमेश गुरुदेव भगवानके समान है ।उनका लगाया धर्म का बाग आज फल फूल रहा है व धर्म की सुगंध चारों ओर फैला रहा है ।पूर्व सचिव जितेंद्र कटकानी ने कहा गुरुदेव के पेटलावद चातुर्मास के बाद से संघ की दिशा व दशा बदल गई ।और आध्यात्मिक विकास ही विकास हो रहा है। महावीर समिति के उपाध्यक्ष चेतन कटकानी ने कहा ।समुद्र भी गहरा होता है गुरु भी गहरे होते हैं। समुद्र में व्यक्ति डूब जाता है तो गुरु रुपी समुद्र में तीर जाता है। स्वाध्याय रोहित कटकानी ने कहा गुरुदेव के दर्शन मात्र से दिन धन्य हो जाता था ।बहु मंडल बालिका मंडल महिला मंडल ने समूह गान प्रस्तुत किया। कई श्रावक श्राविका ने उपवास आयबींल एकासन सामायिक आदि तप आराधना की ।दिन में ओपन बुक परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी गतिविधियों में श्री संघ के नवयुवक मंडल बालिका मंडल महिला मंडल बहू मंडल के सदस्यों ने सहभागिता रही। विशेष रूप से नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जयंत भंडारी बालिका मंडल की अध्यक्ष सखी झाडमता बहू मंडल की अध्यक्ष अनीता मोदी महिला मंडल के अध्यक्ष आजाद भंडारी व उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं आदि का विशेष सहयोग रहा ।संचालन राजेंद्र कटकानी ने किया।