
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- जिले में 10 अप्रैल को चैती चांद, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती/वैशाखी तथा 17 अप्रैल को रामनवमी आदि त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की थानेवार ड्यूटी लगाई है।इन्हें सौंपे कार्य-दायित्व –
अनुविभाग बुरहानपुर अंतर्गत संपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमति पल्लवी पुराणिक व अनुविभाग नेपानगर अंतर्गत संपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजमेर सिंह गौड को नियुक्त किया है। वहीं थाना लालबाग, गणपति नाका, कोतवाली, शिकारपुरा, निम्बोला, शाहपुर, धुलकोट, खकनार, नेपानगर, पुलिस चौकी देड़तलाई एवं पुलिस चौकी नावरा क्षेत्र हेतु संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक दण्डाधिकारी को कार्य-दायित्व सौंपे है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि, समस्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेट त्यौहारों के पूर्व क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक अनिवार्यतः आयोजित करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारीगण अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करें एवं कड़ी निगरानी रखें।