
इंदौर फर्स्ट से रमेश कुमार सोलंकी
झकनवादा–भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने वाले महान नायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर झकनावदा बोरिया, भूरी घाटी में भारतीय जनता पार्टी के यूवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत को लेकर जो सपना देखा था आज उसे मोदी जी साकार करते हुए नित नये आयाम गढते जा रहे हैं। चाहे वह मोदी की गारंटी हो, चाहे वह आयुष्मान भारत योजना हो, चाहे वह उज्ज्वला योजना हो चाहे वह किसान सम्मन निधि योजना हो, चाहे वह महिला सशक्तिकरण अभियान हो, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अभय जैन ने कहा कि आज भाजपा शासनकाल में नित नई योजनाएं चल रही है। जो की गरीबों के लिए चलाए जा रही है। उन योजनाओं का क्रियान्वन भी सही ढंग से हो रहा है और इसका फायदा पंक्ति में आखिरी में खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटवाने में एवं अयोध्या में राम लल्ला को विराजित करने में अपना मूल्य योगदान दिया है। जिसे भारत युगों युगों तक याद रखेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखते हुए मोदी की गारंटी को पूरा करने की गारंटी का भी बखान करते हुए अनेक जनहितैषी योजनाओं पर भी प्रकार डाला। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पारसमल जैन, मांगीलाल पडियार, पूर्व जिला मंत्री अभय जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर राठौर, शांतिलाल चौधरी, रतनलाल राठौड़, जगदीश चोयल, नारायण प्रजापत, पंकज राठौड़, रितेश प्रजापत, बादल प्रजापत, किशन डामोर, राकेश, जगदीश एवं अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।